Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, ले आउट से बाहर बने 40 : मकानों पर चलाया बुलडोजर, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल……

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 17, 2026

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम एक्सीवेटर लेकर पहुंची और स्वीकृत लेआउट से बाहर बनाए गए 40 मकानों को ढहा दिया। निगम के अनुसार, इन मकानों का निर्माण स्वीकृत लेआउट के दायरे से बाहर बिना अनुमति के किया गया था। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम मौके पर मौजूद रही।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले संबंधित बिल्डरों और मकान मालिकों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। आज सुबह जोन क्रमांक 6 की टीम 12 एक्सीवेटर के साथ मकानों को तोड़ने पहुंची। विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी

जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया, यहां जलभराव, पानी, बिजली और नाली से जुड़ी शिकायतें भी मिली थीं। जांच के दौरान लेआउट के बाहर किए गए निर्माण सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। निगम का कहना है कि कार्रवाई के बाद संबंधित बिल्डरों ने लेआउट के बाहर आगे कोई निर्माण नहीं करने का भरोसा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने विरोध जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई रोकने और प्रभावित परिवारों के मकानों के नियमितीकरण की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, यदि कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग या निर्माण हुआ है तो केवल मकान मालिकों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने जमीन के डायवर्सन, रजिस्ट्री और निर्माण की अनुमति से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। फिलहाल रावतपुरा फेस-2 में निगम की कार्रवाई जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें