Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर जारी

बच्चों के साथ की बातचीत, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

में खुल रहे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए द्वार

, बोले- अदालतें आम आदमी की उम्मीद का मंदिर हैं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जंगल में आईईडी मिलने से टला बड़ा हादसा : मशरूम चुनने गए ग्रामीणों की सूझबूझ आई काम

Jagbhan Yadav

Sat, Sep 5, 2026

बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। जंगल में पुटू (मशरूम) एकत्र करने गए ग्रामीणों को जमीन पर बिछा एक संदिग्ध वायर दिखाई दिया। आशंका होने पर उन्होंने बिना उसे छुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पुराने प्रेशर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्प्रभावी कर दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम बंदेपारा और पेगड़ापल्ली के कुछ ग्रामीण स्थानीय जंगल में पुटू एकत्र करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़े एक संदिग्ध वायर पर पड़ी। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए न तो वायर को छुआ और न ही उसके आसपास जाने का प्रयास किया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मद्देड़ थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने आसपास के क्षेत्र का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया। इसके बाद बीडीएस टीम की सहायता से जमीन में लगाए गए पुराने प्रेशर बियर बॉटल आईईडी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उसे मौके पर ही निष्प्रभावी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह आईईडी पूर्व में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा लगाया गया था। समय रहते ग्रामीणों की नजर संदिग्ध वायर पर पड़ने और पुलिस को सूचना दिए जाने से संभावित नुकसान को टालने में सफलता मिली।

आईईडी निष्प्रभावी करने की कार्रवाई में मद्देड़ थाना से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश जब्बा, सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी की ए कंपनी संगमपल्ली से सहायक कमांडेंट मनोज कुमार समेत बीडीएस टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस ने ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता की सराहना की है। साथ ही जंगल, खेत, पगडंडी या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का संदिग्ध तार, गड्ढा, टिफिन, कंटेनर या अज्ञात वस्तु दिखाई देने पर उसे बिल्कुल नहीं छूने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी वस्तु दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को इसकी सूचना दें। समय पर दी गई सूचना किसी बड़े हादसे को रोकने में अहम साबित हो सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें