Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

साय सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रहा स्वास्थ्य तंत्र : चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं को मिली नई रफ्तार

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 7, 2026

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने, मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने और आम नागरिकों तक बेहतर उपचार सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करना है।

सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दिलाई है। साथ ही लंबे समय से लंबित कोरबा, कांकेर और महासमुंद मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों को गति दी गई है। नर्सिंग कॉलेजों और फिजियोथेरेपी संस्थानों के विस्तार से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल का उन्नयन किया जा रहा है, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ डीएम कार्डियक कोर्स शुरू किया गया है। वहीं जगदलपुर में प्रदेश के दूसरे बड़े हार्ट सेंटर की स्थापना की तैयारी चल रही है, जिससे बस्तर और आसपास के जिलों के मरीजों को हृदय रोगों के उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वस्थ समाज ही विकसित राज्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

सरकार का कहना है कि केंद्र के सहयोग से कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं को गति मिली है। भविष्य में छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और शिक्षा को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश की औषधीय संपदा को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

बस्तर सहित दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट, स्वास्थ्य शिविर और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर ग्रामीण एवं आदिवासी आबादी तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। हाल ही में रायपुर स्थित चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें आधुनिक छात्रावास, कैंसर भवन का विस्तार तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।

सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से चिकित्सा शिक्षा, सुपर स्पेशियलिटी उपचार, कैंसर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें