Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

1 जनवरी को फिर होगा बड़ी नक्सली सरेंडर ! : MMC जोन प्रवक्ता अनंत ने जारी किया पत्र

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 28, 2025

बस्तर।  नक्सली माड़वी हिड़मा की मौत के बाद से ही नक्सलवाद अब कमजोर हो चुका है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में एक डर का माहौल बन गया है। एनकाउंटर के खौफ से अब तक सैकड़ों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस बीच MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने 1 जनवरी 2026 से हथियारबंद संघर्ष छोड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें उसने सभी नक्सली साथियों से अपील की है कि, वे एक-एक कर समर्पण न करें बल्कि सब एक साथ जाएंगे। जिसमें उन्होंने कहा कि, वे 1 जनवरी तक हथियार डालेंगे।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही नक्सली अनंत ने पत्र जारी कर तीनों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) राज्यों की सरकार से अपील की थी कि, एक जनवरी 2026 तक सरकार ऑपरेशन रोक दें वे हथियार छोड़ने के लिए साथियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट जारी कहा कि, एक-एक करके समर्पण न करें। सब एक साथ जाएंगे। नक्सल नेता ने यह भी कहा कि, वे अपने साथियों के साथ समर्पण नहीं बल्कि सरकार की पूना मार्गेम अभियान को स्वीकार करेंगे।

नक्सल प्रवक्ता ने आपसी तालमेल और संपर्क के लिए बाउपेंग का एक खुला फ्रीक्वेंसी नम्बर भी जारी किया है और कहा है कि, जो सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जो देगी उसी सरकार के साथ जाएंगे। नक्सल प्रवक्ता ने कहा कि, हथियार छोड़ने का मतलब जनता के साथ धोखा या गद्दारी नहीं है बल्कि यह समय संघर्ष के लिए उचित नहीं है, क्योंकि हथियार एक साध्य है साधन नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें