Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 3, 2024

मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात

20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी संभालेगी की सुरक्षा व्यवस्था

written by  Admin October 3, 2024

राजनांदगांव। मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में श्री गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था।

डोंगरगढ़ मेल दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में – 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।

डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।

यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु – 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

इस अवसर पर अति0पु0अधी0 (ऑप्स) राज0 मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, डी0सी0 पटेल, अति0पुलिस अधीक्षक एमएमएसी, गोपीचंद मेश्राम, उपुअ रामानुजगंज, डॉ0 संगीता माहिलकर, उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल बालोद, तनुप्रिया ठाकुर, आशीष कुंजाम, पु0अनु0अधि0 डोंगरगढ़, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनांदगांव, अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव, अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, अजीत सिंह यादव, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, भरत लाल धु्रव, सहायक सेनानी, 08वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, संतोष झारिया, सहायक सेनानी, एपीटीएस बोरगांव, बद्रीनाथ मिश्रा, सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम, संतराम नेताम, सहायक सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर, गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें