Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: माँ ने बेटी संग कर ली आत्महत्या, नौकरी से निकाले जाने के बाद से डिप्रेशन में थी महिला, जाने क्या है मामला….।

Jagbhan Yadav

Fri, Jun 14, 2024

छत्तीसगढ़

धमतरी : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में मां बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकाले जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है। बहरहाल पुलिस घटना की विवेचना में जुट गई है।

बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को महेश शर्मा ने सूचना दी कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। जब मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां-बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दोनों शव को उतारा कमरे को सील बंद कर गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची।महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतर शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रह रही थी। लगभग छह वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी।

10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद नौवीं में पहुंची थी। मां-बेटी के एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना का स्पष्ट कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल इस घटना से लोग स्तब्ध हैं।इस संबंध में कोतवाली थाना एएसआई विवेचक संतोषी नेताम ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो देखा खुशबू शर्मा अपनी बेटी अंतर शर्मा के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें