Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: गौरेला पेंड्रा मरवाही में जादू टोने के शक में बुजुर्ग महिला का मर्डर, ऐसे धरे गए आरोपी - Blind murder mystery solved in GPM

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 22, 2024

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 48 घंटे के अंदर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. दो दिन पहले बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरप्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी.

Blind murder mystery solved in GPM

जीपीएम में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी 

जादू टोना और मर्डर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: जिले के गौरेला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. यहां जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से वार कर दो दिन पहले हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला के मर्डर को अंजाम दिया. 

19 जून को हुई थी हत्या : दरअसल, ये पूरी घटना गौरेला पेंड्रा मरवाही के गौरेला थाना क्षेत्र का है. यहां के भुस्कुरा गांव में 60 साल की एक बुजुर्ग महिला मुन्नीबाई का शव 19 जून को मिला था. महिला के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया था. महिला के शव के कुछ ही दूरी पर उसका फोन भी था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी थी. जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई. साथ ही साइबर सेल को भी डिटेक्शन में लगाया गया था. 

आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म: मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस ने शव के पास से जब्त कर लिया था. घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव की टीम ने जब टेक्निकल एनालिसिस किया, तो गांव के कोटवार की भूमिका संदिग्ध लग रही थी. गांव में जब और पूछताछ की गई तो पता चला कि मृत महिला का गांव के ही चिकनीटोला निवासी कृष्णा उर्फ बब्बू मरावी से विवाद चल रहा था. जब बब्बू की मां कवरिया बाई का कोटवार विरासू लाल पढ़वार से संबंधों का पता चला तो सारी कड़ियां जुड़ती नजर आई. इस आधार पर पुलिस ने तत्काल गांव के कोटवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पहले तो कोटवार ने इधर-उधर की बातें की. पुलिस की सख्ती के बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

दो दिन पहले गौरेला थानाक्षेत्र के भस्कुरा गांव में बुजुर्ग महिला का शव मिला था. हत्या के तीनों आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है. जादू-टोना के शक में महिला की हत्या को आरोपियों ने अंजाम दिया था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. -भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक

जादू टोना के शक में हत्या: पूछताछ के दौरान आरोपी कोटवार ने बताया कि उसकी मां और मृतका मुन्नीबाई के बीच विवाद चल रहा था. उसकी मां को शक था कि मुन्नीबाई जादू-टोना करती है. कोटवार विरासू लाल मुन्नीबाई का विश्वास पात्र था. वो अक्सर मेड्डका गांव उसके वन अधिकार पट्टा के काम से उसे ले जाया करता था. उसने घटना के दिन दोपहर 1 बजे से महिला को वन अधिकार पट्टा में नंबर सुधरवाने के बहाने बुलाया था. इस दौरान उसने मौके का फायदा उठा कर मुन्नीबाई की हत्या कर दी. आरोपियों ने धारदार फरसा से मुन्नीबाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद सभी आरोपी जंगल की ओर भाग गए. बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में हत्या और आपराधिक षडयंत्र का अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार:

  • कृष्णा उर्फ बब्बू मरावी
  • कंवरिया बाई मरावी
  • विरासुलाल पडनवार, गांव का कोटवार

सभी आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. इस केस में और भी जानकारी हासिल की जा रही है.जिसका पुलिस आने वाले समय में खुलासा करेगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें