Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – कलयुगी मां की काली करतूत : थैले में मिला नवजात लावारिस शिशु, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चनवारीडांड स्थित वन विभाग डिपो के पास थैले में नवजात शिशु लावारिस हालत में मिली। सुबह टहलने निकले लोगों को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। फिलाहाल शिशु का स्वास्थ स्थिर बताया जा रहा है। उसे मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चनवारीडांड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह किसी ने एक नवजात शिशु को झोले में डालकर सड़क किनारे छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने शिशु को तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को “स्वस्थ्य और स्थिर” बताया है।

अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। नन्हीं जान सुरक्षित बताई जा रही है और उसे मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं सूचना पर कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें