Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

से हितग्राहियों को घर बैठेऑनलाइन प्राप्त हुए जाति प्रमाण-पत्र

अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 6, 2024

राजनांदगांव। छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश दिनांक 04.02.2024 के अनुसार राजनांदगांव रेंज के द्वितीय पुलिस महानिरीक्षक के रूप में दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) को नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) 2007 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर जिला बलौदाबाजार पदस्थ थे स्थानांतरण पर राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव एवं एसआईबी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, अति.पु.अ. राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डी.एस.पी. यातायात हेमप्रकाश नायक एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें