Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री की घोषणा के एक माह बाद भी : NHM कर्मियों को नहीं मिला 33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन,

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 26, 2026

 परेशान कर्मियों ने की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायतों की बाढ़

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में 33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन दिए जाने की घोषणा किए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। इससे प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों में नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्थायी निकाय समिति (EC) की बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों—33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन, नई HR पॉलिसी, चिकित्सा परिचर्या नियम, मेडिकल अवकाश के जिला स्तर पर अनुमोदन तथा वेतन वृद्धि—पर भी कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया।

गौरतलब है कि रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हजारों NHM कर्मचारियों के समक्ष हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा की गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि घोषणा के बाद भी आदेश जारी नहीं होना निराशाजनक है और इससे कर्मचारियों की अपेक्षाएँ प्रभावित हुई हैं।

प्रदेशभर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। संघ के कर्मचारियों का कहना है कि यदि शीघ्र आदेश जारी कर हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करने के लिए बाध्य होंगे।

एन. एच. एम. कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने शासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शीघ्र आदेश जारी कर 33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन सहित लंबित मांगों का निराकरण किया जाए, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें