Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मानपुर के पास नेशनल हाईवे 930 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेलगांव निवासी एक दंपति अपने गांव लौट रहे थे और मानपुर साप्ताहिक बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से नेडगांव निवासी बाइक सवार कलवर गांव की ओर मानपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर आमने-सामने टकरा गईं।

मौके पर ही दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायल महिला को मानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के विरोध में व्यापार बंद और आंदोलन का ऐलान

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया, और स्थानीय लोग हादसे की भयावहता को लेकर गुस्से में हैं। दो हफ्ते पहले भी इसी हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकरा कर घायल हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में कल पूरे मानपुर में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब मलबा और निर्माण सामग्री रखी जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इस कारण पहले भी ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ चक्काजाम और आंदोलन किया था। उन्होंने प्रशासन और हाईवे निर्माण कंपनी से तत्काल सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें