Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

इंडिगो पर बड़ा बवाल: : 9000 करोड़ के नोटिस से हड़कंप, रायपुर की 4 फ्लाइटें फिर रद्द

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 9, 2025

छत्तीसगढ़ में इंडिगो एयरलाइन को लेकर विवाद और गहरा गया है। लगातार उड़ानें रद्द होने के विरोध में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस जारी कर ₹9,000 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है। संस्था का आरोप है कि इंडिगो ने बिना स्पष्ट कारण बताए, देशभर में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कीं, जिससे यात्रियों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा।

सोसायटी का कहना है कि रायपुर में स्थिति सबसे अधिक प्रभावित रही। मंगलवार को रायपुर से मुंबई और रायपुर आने वाली मुंबई-दिल्ली-हैदराबाद रूट की कुल 4 फ्लाइटें फिर रद्द कर दी गईं। इसके पहले के चार दिनों में भी केवल रायपुर से 64 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों में भारी नाराज़गी है।

नोटिस में इंडिगो से मांग की गई है कि सभी प्रभावित यात्रियों को उनकी टिकट की कीमत का 10 गुना मुआवजा, होटल खर्च, वैकल्पिक यात्रा, मेडिकल खर्च और अन्य नुकसान का संपूर्ण भुगतान किया जाए। सोसायटी ने चेतावनी दी है कि यदि एयरलाइन ने पाँच दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो वे सामूहिक उपभोक्ता मुकदमा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

वहीं यात्रियों ने दावा किया है कि एयरलाइन की ओर से उचित जानकारी नहीं दी जा रही है और एयरपोर्ट अथॉरिटी भी स्पष्ट कारण बताने में असमर्थ है। देशभर में पिछले कुछ दिनों में 3000 से अधिक इंडिगो उड़ानें रद्द होने का अनुमान है, जो स्थिति को और गंभीर बनाता है।

एयरलाइन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिसके कारण यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है। उड़ान रद्द होने की इस निरंतर श्रृंखला के चलते यात्रा योजना, कार्यक्रम और वित्तीय हानि कई लोगों के लिए बड़ा संकट बन चुका है।

Tags :

#IndiGoCrisis #RaipurNews #FlightCancellation #Chhattisgarh #CivilSocietyAction #AviationUpdate #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें