Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक : प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; भव्य कांवड़ यात्रा में हुए शाम

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 23, 2026

गुढ़ियारी से हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर राजधानी रायपुर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, भक्ति और समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है।

गुढ़ियारी के मारुति मंगलम परिसर से हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। शिवभक्तों के जयघोष और भक्ति से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ शामिल होते हैं, जिससे आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री ने भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि महादेव घाट में विराजमान भगवान हटकेश्वरनाथ के प्रति प्रदेशवासियों की गहरी आस्था है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति के साथ-साथ समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं से भी है। राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें