Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रतनपुर : -कोरबा हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी यात्री बस, 12 घायल, 5 गंभीर

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 16, 2025

बिलासपुर| सुबह-सुबह हाईवे पर जरा सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका उदाहरण रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर देखने को मिला। अंधेरे और कम विजिबिलिटी के बीच सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर ने चलते यात्री बस को हादसे का शिकार बना दिया। इस टक्कर में बस सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (16 दिसंबर) सुबह करीब साढ़े 5 बजे दर्री पारा बाईपास के पास यह सड़क हादसा हुआ।

बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर (CG 12 AW 3236) से पीछे से जा टकराई। हादसे के समय बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के ड्राइवर सुरेंद्र विश्वकर्मा के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। हादसे में कुल 12 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक यात्री को कमर में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और कु. सलोनी सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और थाना प्रभारी भी अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेकडाउन ट्रेलर पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम न होने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में सुरेंद्र विश्वकर्मा (ड्राइवर), मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी (चालक), राकेश कुमार सिंह, कु. सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह घायल हो गए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया है। बस चालक के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि एक यात्री को कमर में गंभीर चोट आई है। मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें