Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आधुनिक खेती से बदली किसान : ग्रीक चंद पटेल की तस्वीर, धान के साथ सब्जी उत्पादन से बढ़ी आय

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 22, 2026

कोण्डागांव। आदिवासी बहुल जिले के कुम्हारपारा निवासी प्रगतिशील किसान ग्रीक चंद पटेल ने आधुनिक कृषि तकनीकों और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बना दिया है। धान की पारंपरिक खेती के साथ सब्जी उत्पादन और नैनो उर्वरकों के उपयोग से उनकी पैदावार और आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

ग्रीक चंद पटेल खरीफ और रबी दोनों मौसम में खेती करते हैं। कृषि कार्यों के लिए वे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि भी खेती के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था में मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने खेती में नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया है, जिससे पोषक तत्व पौधों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचते हैं। उनका कहना है कि नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार हुआ है।

धान की खेती के साथ-साथ वे मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी कर रहे हैं। फसल विविधीकरण के जरिए उन्हें पूरे वर्ष अतिरिक्त आय के अवसर मिल रहे हैं। बाजार की मांग के अनुसार विभिन्न फसलों की खेती कर वे अपनी आमदनी लगातार बढ़ा रहे हैं। साथ ही, रासायनिक उर्वरकों की तुलना में जैविक खादों के उपयोग को प्राथमिकता देकर टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा दे रहे हैं।

ग्रीक चंद पटेल की सफलता इस बात का उदाहरण है कि आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें