Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Chhattisgarh आयेंगे PM Modi, तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक : Chhattisgarh आयेंगे PM Modi, तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 16, 2025

रायपुर/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) के chhattisgarh आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लखेनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Tags :

Tags देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें