Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार : पुलिस ने मारी रेड, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

दुर्ग।  स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस का है।

दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

बता दें कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। वहीं लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें