Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG में अब भी खप रही दूसरे राज्यों की शराब : पुलिस ने लाखों की अवैध शराब की जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 7, 2025

बसंतपुर। थाना क्षेत्र की बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार के माध्यम से भारी मात्रा में शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे थे।

सूचना मिली और दबोचे गए तस्कर

इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की छानबीन भी की जा रही है। बरामद शराब और वाहन को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार खुद शराब का व्यवसाय कर रही है। तमाम कार्रवाई और कड़ाई के बावजूद यहां दूसरे राज्यों की शराब खपाई जा रही है। ऐसे में सरकार को राजस्व का नुकसान होना तय है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें