Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 19 को प्रदेश में आचार संहिता की तैयारी : अगर फरवरी में चुनाव तो 2 लाख शिक्षक लगेंगे चुनावी ड्यूटी में, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर सीधा असर होगा

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 16, 2025

रायपुर। प्रदेश में पहली बार 10वीं-12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 20 से 29 जनवरी को होने जा रही है। इसी बीच, मंत्री अरुण साव का दावा है कि 35 दिन में निकाय-पंचायत चुनाव करा लेंगे। आरक्षण प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 17 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने समीक्षा बैठक भी बुला ली है।

18 जनवरी को मतदाता अंतिम सूची का प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग कर लेगा। ऐसे में 19 जनवरी या उसके बाद आचार संहिता लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो परीक्षा की तैयारी के दौरान करीब 2 लाख शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगाया जाएगा। इन्हें 2-3 दिन की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। मतदान और मतगणना में 3-4 दिन के लिए तैनात किया जाएगा।

अगर 35 दिन में चुनाव कराए जाते हैं, तो 24 फरवरी तक मतदान हो जाएगा। तब 2-3 दिन यानी 22 से 24 फरवरी तक स्कूलों को बंद रखना होगा। कुल 10 दिन तक स्कूल प्रभावित होंगे। यही समय होगा, जब कमजोर बच्चों की एक्स्ट्रा क्लास चलेगी। ऐसे में इस पर असर आना तय है।

वहीं 5वीं और 8वीं कक्षा को भी इस सत्र में केंद्रीकृत परीक्षा करने का निर्णय सरकार पहले ले चुकी है। 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होनी है। ऐसे में इसके आसपास ही इन दोनों परीक्षाओं को आयोजित होना है। लेकिन चुनाव की वजह से शिक्षा विभाग अभी तक इन दोनों कक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं कर पाया है।

चक्रव्यूह में चुनाव – सरकार का दावा और चुनौती

दावा: 19 को चुनावी ऐलान

चुनौती- 20 से 29 जनवरी प्री बोर्ड परीक्षा होगी। 29 के आसपास शिक्षकों की ट्रेनिंग होगी। अगर ऐसा हुआ तो 29 जनवरी के बाद शिक्षक प्री बोर्ड की कॉपी चेक करेंगे या ट्रेनिंग में जा सकेंगे।

दावा: 35 दिन में चुनाव

चुनौती- पहले दोनों चुनावों में 75 दिन लगते थे। अब सरकार को पहले निकाय और अगले ​ही दिन पंचायत चुनाव कराने होंगे। 30 हजार बूथों पर चुनाव संभव नहीं, क्योंकि संवदेनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं।

दावा: दोनों चुनाव एक साथ

चुनौती- निकाय में महापौर चुनाव सीधे होने जा रहे हैं। पार्टियां सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। संहिता लगने के बाद उम्मीदवार के नामों की घोषणा होंगी। ऐसे में दोनों में प्रचार का समय महज 10-15 दिन ही मिलेगा।

फैक्ट फाइल

6 हजार और पंचायत में 30 हजार बूथ बनाए जा रहे हैं निकायों में।
5 शिक्षकों की ड्यूटी लगती है एक बूथ पर। साथ ही 10% रिजर्व रहेंगे।
33 हजार निकाय-पंचायत में 1.65 लाख की ड्यूटी लगेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें