Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री साय : ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया नजर का चश्मा

Jagbhan Yadav

Fri, May 22, 2026

00 सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने 76 वर्षीय  गोवर्धन ध्रुव, 65 वर्षीय अनुपकुंवर पाल तथा कक्षा छठवीं के छात्र संजय चक्रधारी एवं जयसेन को अपने हाथों से नजर का चश्मा पहनाया। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब पढऩे-लिखने और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें