Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

LPG Booking : राहत की खबर, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन की टाइम लिमिट हुई समाप्त, जानिए अब कब कर पाएंगे बुकिंग…

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 11, 2026

बिलासपुर। ग्रामीण और घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था, अब यह समय सीमा घटाकर 25 दिन कर दी गई है। यानी पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने के बाद उपभोक्ता ऑनलाइन अगले सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इस बदलाव से खासकर बड़े परिवारों और ज्यादा गैस खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई लगातार बाधित हो रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने संकट के बाद एलपीजी की खपत को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्माता कंपनियों के लिए जरुरी गाइड लाइन जारी किया था। नए सिलेंडर की बुकिंग के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मिलेगी राहत, त्योहारी सीजन में सिलेंडर की चिंता होगी दूर

बड़े परिवार में एलपीजी सिलेंडर जल्दी खत्म होने की स्थिति में नई बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना मुश्किल के अलावा आर्थिक रूप से झटका लगता था। त्योहारी सीजन में अचानक गैस की खपत बढ़ने पर भी उपभोक्ता समय पर अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इससे रसोई गैस की संभावित किल्लत की चिंता भी कम होगी।

तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सवा 3 लाख के करीब एलपीजी उपभोक्ता हैं। 45 दिनों की बुकिंग व्यवस्था के कारण अधिक खपत वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब 25 दिन की अवधि लागू होने से इन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने बुकिंग प्रक्रिया को भी पहले की तरह सुविधाजनक रखा है, जिससे उपभोक्ता फोन और डिजिटल माध्यम से आसानी से सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

पेट्रोलियम कंपनी ने 45 दिनों की समय-सीमा को समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू कर दी है। अब सभी गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को 25 दिन के बाद अगला गैस सिलेंडर बुक कराने की सुविधा मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें