Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक : 23–24 नवंबर को आठ ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों की यात्रा बिलासपुर में ही खत्म होगी

Jagbhan Yadav

Tue, Nov 18, 2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में 23 और 24 नवंबर को यात्रियों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ने वाला है। हथबंद–तिल्दा नेवरा स्टेशन के बीच रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण और रिलीजिंग गर्डर लॉन्चिंग का काम अंतिम चरण में है। यह संरचना भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और इस सेक्शन पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बनाई जा रही है। इसी कारण रेलवे ने दो दिनों का बड़ा ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है।

भारी इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक की अवधि में अप, डाउन और मिडिल—तीनों लाइनें कुछ घंटे बंद रहेंगी। तीनों लाइनें एक साथ बंद होने से ट्रेनों की आवाजाही संभव नहीं होगी, जिसकी वजह से SECR ने 23 और 24 नवंबर को कुल आठ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं कुछ लोकल मेमू यात्राएं बिलासपुर से आगे नहीं बढ़ेंगी और बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

23 नवंबर को रद्द ट्रेनें

1. 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

2. 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर

3. 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

4. 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

5. 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

6. 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

24 नवंबर को रद्द ट्रेनें

7. 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर

8. 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

मध्य में ही समाप्त होने वाली ट्रेनें (20 और 23 नवंबर)

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर

→ बिलासपुर में ही समाप्त होगी, आगे गोंदिया नहीं जाएगी।

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर

→ इन तिथियों पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए चलेगी।

→ बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर सेवा रद्द रहेगी।

Tags :

SECR, Raipur Division, Train Cancel, Bilaspur Rail News, Passenger Advisory

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें