Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: रेलवे ने सामान्य यात्रियों को दी राहत, अब हर ट्रेन में लगेंगे चार-चार जनरल कोच

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 13, 2024

बिलासपुर :-  रेलवे ने एक बार फिर से ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को खुश कर दिया है। रेलवे ने फैसला लिया है सबसे ज्यादा सामान्य टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है ऐसे में सामान्य बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हर एक ट्रेन में जनरल कोच की संख्या 4-4 अतिरिक्त करने का निर्णय लिया है। अब परिवार के साथ सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें, बिलासपुर जोन सहित जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं, लेकिन कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती है या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है।

इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी खासकर ऐसे यात्री जो परिवार के साथ चलते है उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को अब रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने का प्रयास कर रही है।

स्लीपर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
ज्ब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आयी कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को राहत मिलेगी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरन चढ़ते है। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता है। इसे ध्यान में रखते हुए एक-एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक-एक जनरल कोच है जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते है। दो अतिरिक्त कोच में ट्रेन की इसे हिस्से में जोड़े जाएंगे।

आगे व पीछे रहेंगी दो-दो जनरल कोच
यात्रियों को ट्रेन की आगे की तरह और पीछे के हिस्से में दो-दो जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल में अभी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस समेंत आठ ट्रेनें एलएचबी कोच के साथ चलती है। वहीं पुराने नीले रंग के कोच की सुविधा लागू नहीं होगी। हालांकि आगामी दिनों में यह भी एलएचबी कोच के साथ चलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें