Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर : रायपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: साइंस कॉलेज मैदान के पास दो युवक हिरोइन के साथ गिरफ्तार, महंगी कार और मोबाइल जब्त

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीडीयू ऑडिटोरियम रोड, साइंस कॉलेज मैदान के पास एक काली कार में बैठे दो युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) की बिक्री की फिराक में घूम रहे हैं और ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर घेराबंदी करते हुए दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 26.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,60,100 रुपये बताई गई है। बरामदगी यहीं तक सीमित नहीं रही—पुलिस ने मौके से ह्यूंडई कार, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है, तथा कुल 7 मोबाइल फोन और नकद मिलाकर लगभग 74,000 रुपये का सामान भी जब्त किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी काफी समय से अवैध रूप से चिट्टा की तस्करी में सक्रिय थे और मौके की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर जाकर नए ग्राहकों की खोज करते थे। आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक की टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन और आरोपियों की तलाशी ली गई तथा सभी सामान को आवश्यक औपचारिकताओं के साथ सील कर जब्त किया गया।

बरामद चिट्टे को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सुरक्षित किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के चल रहे अभियान का हिस्सा है। इससे पहले भी रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे कई तस्करों को पकड़ा जा चुका है। हाल ही में ड्रग्स केस में एक महिला पैडलर की गिरफ्तारी भी पुलिस के हाथ लगी थी, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त करने के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें