Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: रील की खुमारी जान पर पड़ी भारी, विडियो शूट के दौरान डूबने से मौत

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 7, 2024

प्रतीकात्मक फोटो : Internet
प्रतीकात्मक फोटो : Internet

रील बनाने के चक्कर में लोग किसी भी तरह के खतरे को मोल लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। रील की खुमारी लोगों पर इतनी हावी हो गई है कि वो किसी भी हद को पार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के धौलपुर शहर के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड सरोवर से रविवार को सामने आया। यहां तीन दोस्त मचकुंड सरोवर में नहाने का रील अपलोड करने के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। जिसके लिए एक युवक पानी में नहाने के लिए उतरा। वहीं, उसके दो दोस्त सरोवर किनारे खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे। इस बीच युवक का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में जा डूबा। घटना से मचकुंड सरोवर पर हडक़ंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक शहर के भामतीपुरा निवासी तीन दोस्त अमित कुमार, नीरज कुमार और उमेश कुमार रविवार को ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त रील सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इस दौरान सरोवर में नहाने के लिए अमित कुमार पुत्र राजेश कुमार उतरा। मचकुंड की सीढ़ियों से थोड़ा सा नीचे पहुंचा तो पैर फिसल गया और वो सीधे गहरे पानी मे डूब गया। युवक के पानी में डूबने से मचकुंड सरोवर के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बचाने के लिए चीख पुकार भी मचाई, लेकिन कोई तैराक नहीं होने की वजह से युवक पानी में डूबता चला गया।

घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी प्रवेन्द्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के जवानों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक की डेड बॉडी को रेस्क्यू किया। घटना से पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। कोतवाली पुलिस ने डेड बॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी प्रवेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दोस्त मचकुंड सरोवर पर नहाने गए थे। सरोवर में डूबने से अमित की मौत हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में रील बनाने के चक्कर में हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

उधर, घटना के बाद मृतक के दोनों दोस्त नीरज कुमार और उमेश कुमार फरार बताए जा रहे हैं। दोनों दोस्त के पास घटना का लाइव वीडियो भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें