Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Weather Update : भीषण गर्मी से राहत! छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, तापमान में आई गिरावट

Jagbhan Yadav

Sun, May 31, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश और बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान अब नीचे आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मध्य पाकिस्तान से अंदरूनी उड़ीसा तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण भी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में रविवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें