Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 6, 2025

रायपुर। नगरीय निकायों में आम चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसंबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी. अपरिहार्य कारणों से 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था.

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी. आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें