Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : डेका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, : स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 4, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, अब 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन रायपुर और नवा रायपुर के राज्य शासन के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

गोवर्धन पूजा की छुट्टी में बदलाव के बाद लिया गया फैसला

दरअसल, शासन की ओर से जारी पुराने आदेश में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को जारी नई अधिसूचना में गोवर्धन पूजा को सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया। ऐसे में इस दिन पहले से तय स्थानीय अवकाश की आवश्यकता नहीं रह गई थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए 9 नवंबर के स्थान पर 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का अवकाश घोषित किया है।

बैंक और कोषालय में जारी रहेगा कामकाज

शासन के आदेश के अनुसार, 20 नवंबर का स्थानीय अवकाश सभी संस्थानों पर लागू नहीं होगा। बैंक, कोषालय और उप कोषालय इस दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्तीय संस्थानों में भी कामकाज जारी रहेगा। यानी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी, लेकिन बैंकिंग और कोषालय से जुड़ी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लंबा वीकेंड

20 नवंबर को शुक्रवार होने के कारण पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी का लाभ मिल सकता है। शुक्रवार के स्थानीय अवकाश के बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह कर्मचारियों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें