Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…

बंद घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; अंदर का नजारा देख उड़े होश…

भीषण गर्मी, आग और अकाल से करोड़ों लोगों पर खतरा

, शिक्षा से लेकर आवास तक योजनाओं को रफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Cabinet Meeting: : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 11, 2026

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज होने वाली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को बैठक में स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा गन्ने की खरीदी दर और औद्योगिक निवेश से जुड़े प्रस्ताव भी विचार के लिए रखे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसका आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया जाएगा।

इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर के बाद शुरू होने के संकेत हैं। ऐसे में कैबिनेट में उपार्जन नीति पर होने वाले विचार-विमर्श पर किसानों की नजर रहेगी। धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग की व्यवस्था से संबंधित नीति के अनुमोदन की भी संभावना है। हालांकि, खरीदी शुरू होने की अंतिम तारीख आधिकारिक निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रदेश के शक्कर कारखानों में किसानों से 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गन्ना खरीदने के निर्णय को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव के जरिए घोषित खरीदी दर के अनुमोदन पर विचार होने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें