Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…

बंद घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; अंदर का नजारा देख उड़े होश…

भीषण गर्मी, आग और अकाल से करोड़ों लोगों पर खतरा

, शिक्षा से लेकर आवास तक योजनाओं को रफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- जंगल में मिला युवक का खून से सना शव : शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 2, 2026

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामला राजादेवरी थाना क्षेत्र की बया चौकी का है।

जानकारी के मुताबिक, मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच जगंल में युवक का शव मिला। घटना के बारे में तब पता, चला जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे। जगंल में खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान शव खून से लथपथ पाया गया। पुलिस को मृतक के सीने और कंधे के पास तीन गहरे चोट मिले, जो धारदार हथियार के हमले से होना प्रतीत हुआ। शरीर पर गोदना (टैटू) के निशान हैं, जो उसकी पहचान करने में मददगार हो सकते हैं। एफएसएल टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

बया पुलिस घटना की हत्या समेत हर संभावित एंगल से जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता नहीं चल पाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें