Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गजराज का आतंक : सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 29, 2025

सूरजपुर :-  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है. भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला. घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे. (सूरजपुर में हाथी का हमला, पति-पत्नी की मौत)

जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि वन विभाग हाथियों के सही लोकेशनकी जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं. (सूरजपुर में हाथी का हमला, पति-पत्नी की मौत)

बता दें कि 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान लगभग शाम 4 बजे उनका अचानक हाथियों से सामना. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें