Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने समाजसेवी का सत्याग्रह, 48 घंटे तक करेंगे केवल जल ग्रहण, देखिए वीडियो…

रायपुर। टाटीबंध, रायपुर से नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग पर कुम्हारी में बनाए गए टोल प्लाजा को हटाने जाने के लिए समाजसेवी मुकेश तिवारी आज से सत्याग्रह पर बैठ गए हैं. मुकेश तिवारी ने बताया कि वे 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करेंगे, इसके बाद जल ग्रहण करना भी बंद कर देने की बात कही है.

समाजसेवी मुकेश तिवारी ने सांई सृष्टि जनकल्याण संस्थान की ओर से दुर्ग कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा कि टाटीबंध, रायपुर से लेकर नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग का निर्माण बीओटी पद्धति पर किया गया था. तब कुम्हारी एवं नेहरू नगर, भिलाई में टोल वसूली के लिए दो टोल नाके बनाए गए थे. वर्तमान में नेहरू नगर का टोल नाका तो हटा दिया गया है, लेकिन कुम्हारी में वाहन चालकों से टोल वसूली अभी भी की जा रही है, जबकि उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं.

समाजसेवी ने कहा कि निर्माता कंपनी द्वारा लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली की जा चुकी है, और अब जो टोल वसूली की जा रही है वह न्यायसंगत नहीं है. ऐसे में अवैध वसूली को बंद कर कुम्हारी टोल प्लाजा को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया जाए. उन्होंने कलेक्टर को 10 सितंबर तक कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद करने की मांग की थी, लेकिन 10 सितंबर तक टोल वसूली बंद नहीं होने पर उन्होंने 11 सितंबर से सत्याग्रहण शुरू कर दिया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें