Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ

नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

उधना-सांतरागाछी : के बीच तीन-तीन फेरो के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 16, 2026

रायपुर-बिलासपुर। रेलवे ने उधना-सांतरागाछी-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09073 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 17, 22 और 24 अप्रैल को उधना से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन 19, 24 और 26 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में दिया गया है। उधना से चलने वाली ट्रेन सुबह 11:25 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के गोंदिया (02:30 बजे), दुर्ग (05:03 बजे), रायपुर (05:43 बजे) और बिलासपुर (07:30 बजे) पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 9:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में सांतरागाछी से ट्रेन रात 12:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे उधना पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 लगेज-सह-दिव्यांग कोच, 1 पेंट्रीकार, 11 सामान्य कोच और 8 स्लीपर कोच शामिल हैं। मार्ग में ये गाडिय़ां नंदूरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खडग़पुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें