Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा रोहिणी व्रत, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

आज शनिवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित : वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मंत्री राजवाड़े

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 26, 2026

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज गरियाबंद जिले के छुरा नगर में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड का श्रवण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में वन्यजीव संरक्षण को नई गति मिली है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एक समय विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी काले हिरण की प्रजाति का पुन: दिखाई देना राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्रों के संरक्षण, प्राकृतिक आवासों के संवर्धन तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक, पर्यावरणीय और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रेरित करता है तथा जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें