Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: गौ हत्या के खिलाफ भिलाई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का सांकेतिक धरना

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand देश में गायों की हत्या के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है. गौ हत्या के खिलाफ इस बार खुद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सांकेतिक धरने पर बैठे. symbolic protest in Bhilai

भिलाई: गौ हत्या के खिलाफ एक बार आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है. भिलाई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने सुबह दस बजकर 10 मिनट पर सांकेतिक धरना दिया. धरने में भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई नगर निगम के महापौर भी शामिल हुए. सभी लोगों ने एक सुर में गौ हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद दी. शंकराचार्य जब आसन लगाकर धरने पर बैठे तब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए मौके पर पहुंच गई. शंकराचार्य ने सभी लोगों से गौ हत्या के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

गौ हत्या के खिलाफ शंकराचार्य का धरना: शंकराचार्य के सांकेतिक धरने में शामिल होने पहुंचे भिलाई महापौर ने ऐलान किया कि आज से छावनी चौक का नाम बदला जाएगा. छावनी चौक का नाम बदलकर भिलाई महापौर ने गौ माता चौक कर दिया. विधायक देवेंद्र यादव और महापौर ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए.

सरेआम गौ हत्या की जा रही है. बाजारों में गौ मांस बिक रहे हैं. देश की सरकार चुप है. गौ हत्या पर राजनीति करने वाले दल मौन हैं. अबतक कोई भी कड़ा कानून गौ हत्या को लेकर नहीं बनाया गया. गौ हत्या को रोकना है तो देश में कड़े कानून इसके लिए बनाने होंगे. दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसका प्रावधान किया जाना चाहिए. गौ माता राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए. - जगतगुरु अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी, शंकराचार्य

शंकराचार्य की लोगों से अपील: शंकराचार्य ने लोगों से अपील की. महाराज ने कहा कि जो भी पार्टी गौ हत्या के खिलाफ कड़ा कानून लाने की बात करेगा उसको लोग वोट दें. गौ हत्या पर कानून लाने की बात जिस पार्टी के एजेंडे में नहीं होगा जनता उसके साथ नहीं जाए. देश में मठ हो या मंदिर जहां भी गाय हैं उनका संरक्षण और संवर्धन होना चाहिए. शंकराचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर रोक है. यहां से तस्कर दूसरे राज्यों में गायों को लेकर मारते हैं. इस पर रोक लगनी चाहिए.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें