Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

स्कूली बच्चों को बिना अनुमति : पिकनिक पर ले जाना पड़ा महंगा, DEO ने प्राचार्य को हटाया

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्थित आत्मानंद स्कूल भुवनेश्वरपुर में बिना अनुमति बच्चों को पिकनिक ले जाने की खबर पर DEO और BEO ने अचानक निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मामला गंभीर होने के चलते स्कूल के प्राचार्य को तत्काल हटाकर नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

दर्जन भर बच्चों को ले गए पिकनिक

बताया जाता है कि स्कूल के शिक्षकों ने छुट्टी के समय और शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित करते हुए करीब दर्जनभर बच्चों को पिकनिक पर ले जाने की योजना बनाई और उन्हें स्कूल से बाहर ले गए। न तो इस संबंध में विभाग को सूचित किया गया और न ही इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी। मामला सामने आने के बाद अभिभावक भी नाराज हैं, क्योंकि इस दौरान बच्चों की सुरक्षा की चिंता नहीं की गई।

निरीक्षण के बाद की गई कार्रवाई

DEO अजय मिश्रा को सूचना मिली थी कि आत्मानंद स्कूल में शिक्षक बच्चों को पिकनिक पर ले गए हैं। जिसके बाद वे BEO के साथ तुरंत स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान DEO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल स्टाफ से कड़ी पूछताछ की और कहा कि पढ़ाई में लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें