Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 18, 2026

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। तीनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की खबर सामने आते ही मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

नहाने के लिए तालाब गए थे तीनों बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, नुनेरा गांव निवासी इंदु अगरिया (7 वर्ष), राखी (8 वर्ष) और साधना (8 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के तालाब की ओर गए थे। तीनों के काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण बच्चों की तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे। तालाब के पास पहुंचने पर ग्रामीणों को बच्चों के कपड़े और चप्पल किनारे पड़े मिले। इससे लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसी दौरान तालाब में एक बच्चे का शव दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। तलाश के दौरान अन्य दोनों बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए।

एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बेसुध हो गए, वहीं घटना की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। तीनों बच्चों की मौत के बाद नुनेरा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच भी इस हादसे को लेकर गहरा शोक देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का मर्ग पंचनामा तैयार किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि तीनों बच्चे तालाब में किस स्थिति में पहुंचे और हादसा कैसे हुआ। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर मामला तालाब में डूबने से मौत का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। तीन मासूम जिंदगियों के असमय चले जाने से नुनेरा गांव में गम का माहौल है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें