Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायगढ़ के तमनार में 34 हाथियों का जमावड़ा : फसलों के नुकसान से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 19, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में इन दिनों 34 हाथियों का बड़ा झुंड लगातार घूम रहा है। दिन भर ये हाथी समारूमा बीट के जंगलों में रहते हैं और जैसे ही रात होती है, गांवों की ओर बढ़ जाते हैं। इससे किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। कुछ गांवों में मकानों और ट्यूबवेल तक को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और बेचैनी बढ़ गई है।

मंगलवार की रात यह झुंड छेड़ोरिया गांव पहुंच गया, जहां छह किसानों की फसलें रौंद दी गईं और कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची। सुबह होने से पहले पूरा झुंड फिर जंगल की ओर लौट गया। जानकारी के मुताबिक इस समूह में नर, मादा और बच्चे मिलाकर कुल 34 हाथी शामिल हैं, जो पिछले कई दिनों से इसी इलाके में चक्कर काट रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में मुनादी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रही है। सड़क पर हाथियों के आने की आशंका को देखते हुए गांव से गुजरने वाले रास्तों पर वाहन भी रोके जा रहे हैं ताकि किसी तरह का हादसा न हो। वनकर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और झुंड की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उधर, ग्रामीणों ने फसल और जान-माल की सुरक्षा के लिए समारूमा जंगल के पास स्थित देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। लोगों ने हाथियों से किसी तरह की अनहोनी न हो और फसल सुरक्षित रहे, इसके लिए देवी मां से प्रार्थना की। पूजा के बाद ग्रामीणों ने प्रसाद भी बांटा और एकजुट होकर हालात का सामना करने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि वे चाहते हैं कि हाथियों के इस झुंड को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से जंगल के भीतर ले जाया जाए ताकि गांवों में नुकसान रुक सके। वन विभाग की टीम भी लगातार कोशिश में जुटी है कि स्थिति सामान्य हो और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Tags :

Raigarh Tamnar Range Elephant Herd Crop Damage Villagers Prayer Forest Department Chhattisgarh Human-Wildlife Conflict

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें