Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल – विश्वास से विकास तक

ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

रिजर्व में 30 साल बाद शुरू होगी जंगल सफारी

नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, निजी अस्पताल के पास फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर : कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार,राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हीटवेव अलर्ट जारी

Jagbhan Yadav

Mon, May 25, 2026

रायपुर – छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

रायपुर सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने,हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह भी दी गई है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें