Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मार्केट जा रहे बुजुर्ग को थार ने रौंदा, मौत:भिलाई में सड़क पार करते समय : मार्केट जा रहे बुजुर्ग को थार ने रौंदा, मौत:भिलाई में सड़क पार करते समय हादसा; स्पीड में थी गाड़ी, इलाज के दौरान गई जान

मार्केट जा रहे बुजुर्ग को थार ने रौंदा, मौत:भिलाई में सड़क पार करते समय हादसा; स्पीड में थी गाड़ी, इलाज के दौरान गई जान

दुर्ग जिले के भिलाई में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बुजुर्ग को रौंद दिया। बुधवार (17 सितंबर) को हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग सुबह 8 बजे अपने घर के काम से बाजार जा रहे थे, सड़क पार करते समय पीछे से आई कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई।

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईश्वर राव (65 साल) सड़क पर दूर तक गिरकर घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह भिलाई-3 के रहने वाले थे।

रायपुर एम्स में किया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस और पुरानी भिलाई थाना स्टाफ ने उन्हें गंभीर हालत में रायपुर एम्स अस्पताल भेजा। हालांकि डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिवार के मुताबिक ईश्वर लंबे समय से भिलाई-3 इलाके में रह रहे थे और रोजाना सुबह घर के कामकाज निपटाने के लिए बाजार जाया करते थे।

कार को पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने बताया कि थार कार ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्पीड ब्रेकर की मांग के बाद भी आज तक सुनवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया। उनका कहना है कि इस सड़क पर सुबह और शाम अक्सर भीड़भाड़ रहती है, बावजूद इसके ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं।

कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक कंट्रोल का इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकें।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें