Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भाभी से शादी करना चाहता था देवर मना करने पर भाभी को शराब पिलाई और कर द : भाभी से शादी करना चाहता था देवर मना करने पर भाभी को शराब पिलाई और कर दी हत्या..

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 4, 2025

छग) बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवर ने भाभी को शराब पिलाई, शादी करने का दबाव बनाया और नशे में आकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

मृतिका प्रीति सेमरे (35) दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 17 में किराए के मकान में रहती थीं। आरोपी अमन कुमार सेमरे, जो जवाहर पारा का रहने वाला है, लंबे समय तक रायपुर में काम करता था। मौके से 15 शराब की बोतलें बरामद हुईं।

घटना 30 सितंबर से शुरू हुई। अमन कुमार 30 सितंबर को प्रीति के मकान पहुंचा। 1 अक्टूबर की रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद अमन ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन भाभी ने इनकार किया। नशे में दोनों का विवाद हाथापाई तक पहुंचा और अमन ने गुस्से में प्रीति का गला घोंट दिया।हत्या के बाद आरोपी अमन नशे में लाश के बगल में कंबल ओढ़कर सो गया।

2 अक्टूबर शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ घर लौटीं। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, और अमन भागने लगा, लेकिन पकड़ लिया गया। अंदर देखा गया तो प्रीति की लाश चादर से ढंकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी। 19 जुलाई 2023 को पप्पू की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्वीपर की नौकरी मिली।

अमन कई बार जबरदस्ती भाभी को शराब पिलाता और नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था। 29 सितंबर को प्रीति की मां और बच्ची गांव गईं, तब वह अकेली थीं। इसी दौरान अमन हत्या करने आया।

दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस तरह की स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें