Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्

राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदी का इस हाल में मिला शव, हालत देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान…

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 18, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर स्थित बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस की टीम ने शुरू की जांच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था और करीब सप्ताहभर पहले दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह लाया गया था। बाल सुधार गृह में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें