Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दो दर्जन से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने की चल रही थी तैयारी : तभी अचानक पहुंच गए हिंदू संगठन के लोग, फिर जो हुआ

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 3, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ एक मकान में धर्मांतरण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर दबिश दी। मौके से 30-35 लोग सभा में मौजूद मिले, जिसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चिल्हाटी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित थी, जहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा था। इस पूरे मामले की सूचना हिंदू संगठन को मिलते ही आक्रोशित होकर उन्होंने घर में दबिश दी और जमकर बवाल किया। घर में लगभग 30-35 लोग सहित पादरी मौजूद थे। इस मामले की सूचना संगठन के लोगों ने पुलिस को दी और मौजूदा सभी पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि बिलासपुर में इससे पहले भी कई बार प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के मामले सामने आ चुके हैं। खास तौर पर सरकंडा, तखतपुर और मस्तूरी इलाके इन घटनाओं की वजह से चर्चा में रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर गुपचुप तरीके से लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। ऐसे मामलों में पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें