Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 8, 2026

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन केंद्रों में अप्रत्याशित कमी और अनियमितताएं पाए जाने पर 13 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इनमें 9 केंद्र प्रभारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 4 अन्य कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं, प्रशासन ने सभी 13 कर्मचारियों को इस साल की धान खरीदी प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया है। कार्रवाई की जद में मनोहरा, केसली, कामता, निपनिया, बिटकुली, खैरा, सिंगारपुर, कर्मदा, छेरकापुर, खरतोरा, करहीबाजार और मोहभट्टा समेत 13 उपार्जन केंद्रों के कर्मचारी आए हैं।

15 नवंबर से 181 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी

जिले में आगामी 15 नवंबर से 181 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने व्यवस्था को दुरुस्त करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में लापरवाही, अनियमितता या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को पारदर्शी खरीदी व्यवस्था का इंतजार

पिछले खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जन केंद्रों में सामने आई अनियमितताओं के बाद इस बार प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि 181 केंद्रों में शुरू होने वाली धान खरीदी कितनी पारदर्शी और व्यवस्थित रहती है।

किसानों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी उपज की खरीदी निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें