Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद : जताई जा रही ये आशंका

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 2, 2026

आरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती महानदी में बहते हुए दोनों शव किनारे आकर झाड़ियों में फंस गए। ग्रामीणों ने जब नदी किनारे लाशों को देखा तो तुरंत इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण महानदी के तटीय इलाकों में भीषण तबाही हुई थी। बाढ़ और बारिश के बाद इस तरह दो शवों के मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ के कारण नदी किनारे दफन शव पानी के तेज बहाव में बहकर यहां आ गए हों या फिर दोनों मृतक बाढ़ की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए हों। वहीं, मामले में हत्या कर शवों को नदी में बहाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

आरंग पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए शवों में से एक महिला का है, जबकि दूसरे शव की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। शव काफी हद तक गल चुके हैं, जिससे उनकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अब महानदी से सटे अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट और जानकारियों का मिलान कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव नदी किनारे दफन थे, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण बहकर यहां पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस हर संभावित कोण से बारीकी से जांच कर रही है, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें