Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : तेज रफ्तार बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो युवकों की मौत

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 13, 2025

बलरामपुर। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कुसमी के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट मे ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीसरे युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कुसमी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बगीचा से कुसमी के बीच चलने वाली शमीम बस शाम के वक्त कुसमी आ रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी, इसी दौरान जनपद कार्यालय के पास पल्सर बाइक में सवार युवक बस की चपेट में आ गये। तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय सुशील नगेशिया और 19 साल के उसपाल नगेशिया की मौके पर ही मौत हो गयी। जबबि बाइक में सवार तीसरे युवक संजू नगेशिया को गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक ग्राम मोतीनगर के निवासी हैं। तीनों युवक कुसमी से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ये भीषण हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं घायल संजू नगेशिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस दुर्घटना के बाद आरोपी बस का चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें