Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

हिड़मा और पत्नी का शव पहुंचा गृहग्राम : आज होगा आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

सुकमा। आंध्रप्रदेश -छत्तीसगढ़ सीमा पर तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए। इसमें सैकड़ों निर्दोष ग्रामीण और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या करने वाला खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे भी मारे गए थे। आज दोनों का शव गृहग्राम पूर्वर्ती में लाया गया, जहां कुछ देर में आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार सुबह 9 बजे पूर्वर्ती में माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का शव लाया गया। जहां परिजन रोते नजर आए। हिड़मा पर एक करोड़ का और उसकी पत्नी पर 50 लाख का इनाम था। अपने 27 साल के माओवादी संगठन में 26 बड़ी घटनाएं की,इस लाल आतंक का आखिरकार अंत हुआ और बस्तर से माओवाद संगठन समाप्ति की और बढ़ रहा है।फिलहाल शव को थोड़ी देर में शमशान घाट लेकर जाया जाएगा और वहां आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही पूरे गांव को सुरक्षा बल के जवानों ने घेर रखा है।  शव को रम्पा सोड़ावरम से अलसुबह लाया गया।बता दें कुछ दिन पहले हिड़मा की मां ने आत्मसमर्पण के लिए अपील की थी और नहीं मानने की परणीति मुठभेड में मौत के रुप में सामने आया। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें