Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचला : 1 की मौके पर दर्दनाक मौत

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दूसरे बच्चे की हालत नाजुक है. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल से सड़क पार कर रहे दो मासूम बच्चों को कुचल दिया.

घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है. 29 नवंबर को अमलेश्वर-पाटन रोड पर हादसा हुआ है. मृत बच्चे की पहचान टकेश्वर साहू (12) के रूप में हुई है. जो अमलेश्वर का रहने वाला था. दूसरा बच्चा टकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) घायल है. उसकी हालत नाजुक है. बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया है.

फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को कुचला

जानकारी के मुताबिक़, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पाटन रोड से आकर रायपुर की तरफ जा रही थी. वह काफी तेज रफ़्तार में थी. इसी बीच टकेश्वर साहू अपने साथी के साथ साइकिल से सड़क पार कर रहा था. तभी फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार दोनों बच्चों को कुचल दिया.

एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी साईकिल के परखच्चे उड़ गए. वहीँ, एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. वह लहूलूहान हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े और तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे का इलाज जारी है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया. वहीँ, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है अभी तक फॉर्च्यूनर चालाक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. न ही कोई कार्रवाई. अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया, हादसे के बाद चालक ने ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. वह भागा नहीं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें