Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

चीज़ और बटर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल : SI-ASI समेत 34 कर्मियों का तबादला

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 6, 2026

 रायपुर । रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट और बेहतर कार्य व्यवस्था के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 34 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती को थाना सरस्वती नगर से थाना कबीर नगर भेजा गया है, जबकि सहायक उप निरीक्षक शिवालाल रत्नाकर को थाना कबीर नगर से थाना सरस्वती नगर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक मंगलेश्वर परिहार और प्रेमराज बारिक को रिजर्व आरक्षित केंद्र (र.आ. केंद्र) से एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) में पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षक रामलखन नागवंशी को र.आ. केंद्र से थाना राजेंद्र नगर भेजा गया है, जबकि प्रधान आरक्षक राजेश कुमार वर्मा का तबादला थाना सिविल लाइन से र.आ. केंद्र किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक विवेक श्रृंगी को र.आ. केंद्र से कंट्रोल रूम डायल-112 में संबद्ध किया गया है।महिला आरक्षकों में सुमित्रा उके को थाना सरस्वती नगर से थाना आजाद चौक तथा अर्चना एक्का को र.आ. केंद्र से सीडब्ल्यू कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें