Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सौतेले पिता की खौफनाक करतूत, : ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता की प्रताड़ना और पिटाई से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर इलाके की बताई गई।

जानकारी के अनुसार, हीरापुर सतनामी बस्ती में बीते दिनों 2 साल 7 माह के मासूम प्रशांत सेन की उसके सौतेले पिता आकिब खान ने  बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद बच्चे को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शार्ट पीएम किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया की बच्चे की अननेचुरल डेथ बताई गई। जिसके बाद आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सौतेले पिता आकिब खान और मां रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि, घटना वाले दिन भी सौतेले पिता ने बच्चे के साथ मारपीट की थी और करीब 15 दिनों से आरोपी बच्चे की पिटाई कर रहा था। जिससे की बच्चे की मौत हो गई। वहीं पुलिस अब दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें